चंडीगढ़ – पंजाब के जल स्रोत विभाग की तरफ से रबी की फसलों के लिए 18 से 25 फरवरी, 2021 तक नहरों में पानी छोड़ने का प्रोग्राम जारी किया गया है। सरहिन्द केनाल सिस्टम की नहरों-बिसत दोआब केनाल, सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, अबोहर ब्रांच और पटियाला फीडर क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चैथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी। भाखड़ा मैन लाईन (बी.एम.एल.) की सीधी नहरों, जो ग्रुप ‘ए ’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जबकि घग्गर लिंक और इसमें से निकलती नहरों जैसे घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर, जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचते पानी की सप्लाई दी जायेगी। हरीके सिस्टम के ग्रुप ‘ए’ की नहरों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा और ग्रुप ‘बी’ की नहरों को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि अप्पर बारी दोआब केनाल में से निकलती लाहौर ब्रांच और इसमें से निकलते रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जबकि मैन ब्रांच लोअर, कसूर ब्रांच लोअर और इनके रजबाहों और सभराओं ब्रांच को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।