पंजाब

राज्य चुनाव आयोग के द्वारा नगर निगम एस.ए.एस. नगर के 2 बूथों पर दोबारा मतदान करवाने के आदेश

समूचे नगर निगम एस.ए.एस. नगर के लिए पड़े वोटों की गिनती अब 18 फरवरी को
चण्डीगढ़ – राज्य चुनाव आयोग की तरफ से आज नगर निगम एस.ए.एस. नगर के 2 बूथों पर दोबारा वोटें डालने के आदेश दिए हैं। आज तारीख 16 फरवरी, 2021 को सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट कम रिटर्निंग अफसर एस.ए.एस. नगर की तरफ से डिप्टी कमिशनर-कम-जिला चुनाव अफसर के द्वारा रिपोर्ट भेजी गई जिसमें नगर निगम एस.ए.एस. नगर के वार्ड नं. 10 के बूथ नं. 32 और 33 में वोटें पड़ने के दौरान हुई कोताहियों का जिक्र किया गया और इन बूथों पर फिर वोटों करवाने की सिफारिश की गई थी।तुरंत कार्यवाही करते हुये आयोग की तरफ से इन 2 बूथों पर पहले पड़े वोटों को रद्द करते हुये यहाँ नये सिरे से वोटें डालने के आदेश दिए हैं।इन दोनों बूथों पर अब तारीख 17 फरवरी, 2021 को प्रातः काल 8.00 बजे से 4.00 बजे तक फिर से वोटें पड़ेंगी और पहले तय प्रोग्राम की जगह समूचे नगर निगम एस.ए.एस. नगर के लिए पड़ी वोटों की गिनती का कार्य अब गिनती 18 फरवरी, 2021 को प्रातः काल 9 बजे से शुरू होगा।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen − one =

Most Popular

To Top