पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा चढ़दीकला टाईम टी.वी. ग्रुप के चेयरमैन जगजीत सिंह दरदी के छोटे पुत्र की अकाल मृत्यु पर गहरा दुख किया प्रकट

मीडिया सलाहकार ने भी सतबीर सिंह के देहांत पर परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर की
चंडीगढ़ – चढ़दीकला टाईम टी.वी. ग्रुप के चेयरमैन जगजीत सिंह दरदी को छोटे पुत्र सतबीर सिंह दरदी की अकाल मृत्यु हो जाने पर गहरा सदमा पहुँचा है। सतबीर सिंह दरदी 42 वर्षों के थे, जो आज सुबह अचानक दिल का दौरा पडऩे के कारण चल बसे। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं।एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जगजीत सिंह दरदी के पुत्र की मौत हो जाने पर दुख साझा किया, जो ग्रुप के मैनेजिंग डायरैक्टर भी थे।सदमे में डूबे पारिवारिक सदस्यों और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और दुख की इस घड़ी में यह असहनीय और अकथनीय कमी सहन करने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी शोक की इस घड़ी में जगजीत सिंह दरदी और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि पुत्र का जुदाई दिल को झंझोड़ कर रख देने वाला सदमा है, जिसकी भरपाई कभी भी नहीं हो सकती।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 − three =

Most Popular

To Top