पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा आज़ाद के देहांत पर शोक व्यक्त किया

मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी आज़ाद के देहांत पर दुख व्यक्त किया
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा आज़ाद के देहांत पर दुख व्यक्त किया, जिनका आज प्रात:काल संक्षिप्त बीमारी के बाद भवानीगढ़ (संगरूर) में देहांत हो गया।अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने रवि शर्मा को एक समर्पित पत्रकार और बेहतरीन इंसान बताया, जोकि अपने पेशेवर नैतिकता के लिए प्रतिबद्ध थे और प्रैस की आज़ादी के लिए अपने समूचे करियर के दौरान अपने फज़ऱ् निडर होकर निभाते रहे।जि़क्रयोग्य है कि आज़ाद, सी.एन.एन.-आई.बी.एन. न्यूज़ चैनल के पत्रकार के तौर पर संगरूर में सेवाएं निभा रहे थे।मृतक के परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दुख साझा करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शान्ति और पीछे रह गए सगे-संबंधियों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करे।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी रवि शर्मा आज़ाद के देहांत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने रवि शर्मा आज़ाद द्वारा पत्रकारिता के पेशे में दी गईं बेमिसाल सेवाओं को याद किया, जोकि पत्रकार भाईचारे द्वारा सदा ही याद रखी जाएंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eight − 1 =

Most Popular

To Top