पंजाब

गवर्नर पंजाब एस.ए.एस. नगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा लहराएंगे

मुख्यमंत्री पटियाला में लहराएंगे झंडा
चंडीगढ़ – गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराने सम्बन्धी जारी प्रोग्राम के अनुसार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में मनाया जायेगा जहाँ पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह पटियाला में झंडा लहराएंगे। पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह एसबीएस नगर, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फिरोजपुर में तिरंगा लहराएंगे। इसी तरह कैबिनेट मंत्रियों में स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा रोपड़ में, वित्त मंत्री श्री मनप्रीत सिंह बादल मुक्तसर, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री श्री साधु सिंह धर्मसोत बठिंडा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा तरन तारन में, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी होशियारपुर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चैधरी जालंधर, जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना मोगा, मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान संबंधी मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी कपूरथला, खेल और युवा मामले मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी अमृतसर, सहकारिता मंत्री श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा संगरूर, राजस्व मंत्री श्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ गुरदासपुर में, जल स्रोत मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया लुधियाना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू बरनाला, लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला मानसा, उद्योग और वाणिज्य मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा पठानकोट और खाद्य और सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री भारत भूषण आशु फतेहगढ़ साहिब में तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 − eight =

Most Popular

To Top