भारत

पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बंगाल के दौरे पर थे उन्होने वहां एक मुठ्ठी चावल अभियान की शुरूआत की जिसका मकसद किसानों के साथ जुड़ना है. भाजपा लगातार प. बंगाल में राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय है और ममता सरकार को लगातारक चुनौती दे रही है जिस कारण आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव को बेहद खास माना जा रहा है।पश्चिम बंगाल के आगामी विधान सभा चुनाव में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने और राज्य में कमल खिलाने के मिशन में भाजपा जी जान से जुटी हुई। भाजपा सूबे की अवाम के बीच रोड शो, जनसभा, जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अपनी नीतियों और विचारों को रखने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्य के बर्धमान से कृषक सुरक्षा और एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज से लेकर 24 तारीख तक 40 हजार ग्राम सभाओं में भाजपा कार्यकर्ता किसानों से अन्न लेंगे और ये शपथ भी लेंगे कि वे किसानों की हक की लड़ाई लड़ते रहेंगें।एक मुट्ठी चावल संग्रह’ अभियान किसानों के कल्याण को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अभियान के तहत अन्नदाताओं के साथ सीधा संबंध स्थापित कर उनकी समस्या जानना ,उसका निदान करना और साथ ही उन्हें नए कानून के बारे में बताना भी है। इस अभियान के ज़रिए भाजपा जहां पूरे पश्चिम बंगाल के गांव गांव जाकर किसानों से संवाद करेगी बल्कि इससे विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को भी दूर करेगी।। यही नहीं इस अभियान के दौरान जो भी अन्न इकट्ठा होगा, उससे किसानों और गरीबों के लिए सामुदायिक रसोई में भोजन तैयार किसान भोज का भी आयोजन भाजपा करेगी।किसानों के लिए उठाए गए कदमों का ज़िक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार किसानों का बजट 6 गुना बढ़ाया और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया। जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर एक एक मुद्दे पर चुन चुन कर हमला बोला। जेपी नड्डा ने कहा कि ममता जी को किसानों की याद तब आ रही है जब उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है।पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ती ताकत एक बार फिर देखने को मिली जब जेपी नड्डा ने बर्धमान में रोड शो किया जिसमें लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। रोड शो में जुटी भीड़ से गदगद जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल के लोगों ने तय कर लिया है ममता दीदी को जाना है और बीजेपी को लाना है।इससे पहले उन्होंने बर्धमान के जगदानंदपुर में एक किसान के घर दोपहर का भोजन किया जहां बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता उनके साथ थे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बर्दमान के राधा गोविंद मंदिर में पूजा अर्चना की। राधा गोविंद मंदिर 400 साल से ज्यादा पुराना है। रोड शो के बाद भी एक और मंदिर में पूजा अर्चना की। हाल ही में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब और अब एकबार फिर जेपी नड्डा के दौरे के दौरान उमड़ा हुजूम, ये बताने के लिए पर्याप्त है कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की नई बयार बह रही है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten − 3 =

Most Popular

To Top