कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बर्फबारी और जम्मू डिविजन में वर्षा हुई. मौसम विभाग ने घाटी में कई जगहों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. सोमवार को कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी हो सकती है.श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर जवाहर सुरंग क्षेत्र में बर्फ जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.