पंजाब

बुज़ुर्ग कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित बाल मुकन्द शर्मा के देहांत पर पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा दुख प्रकट

चण्डीगढ़ – बुज़ुर्ग कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित बाल मुकन्द शर्मा (90), जिन्होंने संक्षिप्त बीमारी के बाद पी.जी.आई. में आखिरी साँस ली, के देहांत पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रविवार को दुख प्रकट किया।अपने शोक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पाँच बार विधायक और राहत एवं पुनर्वास, आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री पंडित बाल मुकन्द शर्मा ने सरहदी इलाके ख़ास तौर पर अपने हलके फिऱोज़पुर के समूचे विकास के लिए अथक काम किया। उनके द्वारा लोगों की भलाई के लिए किये बेमिसाल कामों को हमेशा याद रखा जायेगा।पंडित जी के परिवार, रिश्तेदारों और स्नेहियों के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten + five =

Most Popular

To Top