हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री को सर्वश्रेष्ठ व सबसे लोकप्रिय राजनेता आंका जाने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अमेरिका की डाटा फर्म मार्निंग कंसल्ट द्वारा देश में कोविड-19 महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ और सबसे लोकप्रिय राजनेता आंका जाने पर बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनुमोदन रेटिंग विश्व के नेताओं में सबसे अधिक है। यह उनके सक्षम नेतृत्व का प्रमाण है और सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह इस डाटा फर्म द्वारा ट्रैक किए गए विश्व के किसी भी अन्य नेता की तुलना में उच्च रेटिंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 संकट के विभिन्न मुद्दों और कुशल प्रबंधन के लिए एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए प्रभावी और समयबद्ध निर्णयों के कारण ही भारत कोरोना संकट से प्रभावी रूप से निपटने में सक्षम हुआ।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री के गतिशील और कुशल नेतृत्व में राष्ट्र प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × 3 =

Most Popular

To Top