हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री से भरा वाहन रवाना किया

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज शिमला जिला के रोहडू उप-मण्डल के अन्तर्गत बागी गांव के प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री रवाना की, जिनके मकान आग लगने की घटना में जल गए थे।राज्यपाल ने उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की उपस्थिति में जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री से भरे वाहन को आज यहां से रवाना किया, जिसमें कम्बल और रसोई के सामान के अतिरिक्त अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं। यह राहत सामग्री राज्य रेडक्रास के माध्यम से प्रदान की गई है।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 + nineteen =

Most Popular

To Top