हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमाचन किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती के अवसर पर आज प्रसिद्ध लेखक, कवि और सह-प्राध्यापक डाॅ. इंद्र सिंह ठाकुर द्वारा अटल बिहारी के जीवन पर आधारित ‘अटल तो अटल है’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।लेखक के प्रयासों की प्रसंशा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक लोगों को महान राजनीतिज्ञ, नेता, विचारक, कवि और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन की झलक मिलेगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग सुनील शर्मा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की डा. वाई.एस.परमार पीठ के अध्यक्ष प्रो. ओ.पी.शर्मा, सचिव राज्य भाषा एवं कला अकादमी कर्म सिंह व डा. गोपाल चैहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 − 1 =

Most Popular

To Top