पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा प्रोफ़ैसर प्रमोद कुमार के पिता राम देव के देहांत पर अफ़सोस ज़ाहिर

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज इंस्टीट्यूट फॉर डिवैल्पमैंट एंड कम्यूनिकेशन (आई.डी.सी.), चंडीगढ़ के डायरैक्टर प्रोफेसर प्रमोद कुमार के पिता राम देव के देहांत पर दुख प्रकट किया है, जिनका आज प्रात:काल संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में पारिवारिक सदस्यों और सगे-संबंधियों के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास स्थान देने और पीछे पारिवारिक सदस्यों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार और प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह ने राम देव के देहांत पर अफ़सोस ज़ाहिर किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seventeen − 12 =

Most Popular

To Top