भारत

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने तेंदुए की स्थिति रिपोर्ट जारी की, भारत की तेंदुए की आबादी में 60% की वृद्धि

भारत में तेंदुओं की आबादी में 60 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को इसकी घोषणा की। नई दिल्ली में ‘भारत में तेंदुए की स्थिति 2018’ रिपोर्ट जारी करते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि देश में तेंदुओं की कुल संख्या 12,852 हो गई है।केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को देश में तेंदुओं की स्थिति रिपोर्ट जारी की। देश में तेंदुओं का अनुमान अखिल भारतीय बाघ अनुमान के चौथे चक्र के साथ मिला है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट इस वर्ष वैश्विक बाघ दिवस पर जारी की गई थी। देश में तेंदुओं की जनसंख्या में 60 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में 2014 में 7910 तेंदुए थे तो अब ये संख्या बढ़कर 12,852 हो गई हैं। यदि प्रदेशों में तेंदुए की संख्या की बात की जाए तो सबसे अधिक मध्य प्रदेश में-3421, कर्नाटक में-1783 और महाराष्ट्र में 1690 पाए गए है।तेंदुओं की आबादी का अनुमान लगाने के लिए प्रत्येक तेंदुए की फोटो, उसके निवास स्थान और मानवजनित कारकों के आकड़ों का संयोजन किया गया।भारत में बाघ न केवल एक संरक्षण प्रजाति है, बल्कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में अधिकांश पर्यावरणीय क्षेत्रों के लिए यह एक अम्ब्रेला प्रजाति के रूप में भी काम करता है। इस प्रकार बाघों को सुरक्षित रखने से वन पारिस्थितिकी तंत्र में सबसे छोटे स्तरों पर जीवनों को संरक्षण प्राप्त होता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 + 17 =

Most Popular

To Top