प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव आज एक वर्चुअल बैठक करेंगे। मध्य एशिया के किसी देश के साथ यह भारत की पहली द्विपक्षीय शिखर बैठक होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज़्बेकिस्तान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव आज वर्चुअल शिखर बैठक करेंगे। मध्य एशिया के किसी देश के साथ ये भारत की पहली द्विपक्षीय शिखर बैठक होगी। इसमें कोविड महामारी के बाद के दौर में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सहयोग बढ़ाने सहित द्विपक्षीय संबंधों के तमाम पहलुओं पर चर्चा होगी।हाल के वर्षों में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच उच्च स्तरीय विचार-विमर्श होता रहा है। 2015 और 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान का दौरा किया था। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव 2018 और 2019 में भारत यात्रा पर आए थे। इन यात्राओं से दोनों देशों की सामरिक साझेदारी में नई गतिशीलता आयी थी। आज होने वाले वर्चुअल शिखर सम्मेलन में कई समझौते होने और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।