खेल

टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे केएल राहुल

नई दिल्ली – भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। बुधवार को जारी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा टी20 रैंकिंग में दोनों ने अपने स्थान में सुधार किया है। राहुल ने एक पायदान का सुधार करते हुए तीसरा जबकि कोहली ने आठवां स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड के डाविड मलान पहले नंबर पर बने हुए हैं।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अर्धशतक जमाने वाले कोहली ने नौवें से आठवें स्थान पर जगह बनाई है। वहीं पहले टी20 में 51 रन बनाने वाले राहुल चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर मलान जबकि दूसरे स्थाम पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं।आईसीसी ने बुधवार को टी20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। 915 अंकों के साथ इंग्लैंड के डाविड मलान पहले स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के बाबर के पास 871 अंक हैं जबकि भारतीय ओपनर ने 816 अंक हासिल करते हुए चौथे से तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच तीसरे से चौथे नंबर पर आ गए हैं। फिंच दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाए थे जबकि तीसरे मैच में शून्य पर आउट हुए थे। कोहली के पास 697 अंक हैं और आठवां स्थान हासिल किया है।गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा ने दो स्थान का सुधार करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। पहले और दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के स्पिनरों का कब्जा है। राशिद खान पहले जबकि मुजीब उर रहमान दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के आदिल रशिद हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × one =

Most Popular

To Top