शिमला

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने स्थानीय भाजपा नेता डाॅ. प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और गत मंगलवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत धमून के प्रधान बलदेव राज ठाकुर ने पंचायत के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान के रूप में 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया।स्थानीय नेता सतीश शर्मा और सूर्य प्रकाश भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × two =

Most Popular

To Top