पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा सीनियर फोटोग्राफर सैमूअल एन. दास के देहांत पर गहरा दुख प्रगट

मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी परिवार के साथ दुख प्रगट किया
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को सीनियर फोटोग्राफर सैमूअल एन. दास की असमय मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया, जिनका आज प्रात:काल सिविल अस्पताल खरड़ में संक्षिप्त बीमारी के उपरांत देहांत हो गया। वह 59 वर्षों के थे और अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए।अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दुख साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की।इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी सैमूअल एन. दास के देहांत पर दुख प्रकट करते हुए पीडि़त परिवार के साथ दुख साझा किया।जि़क्रयोग्य है कि सैमूअल एन. दास ने हिन्दोस्तान टाईमज़, डेली वल्र्ड और डेली पोस्ट समेत अलग-अलग मीडिया संगठनों में काम किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eight + 4 =

Most Popular

To Top