नई दिल्ली – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में भले ही भारतीय टीम को हार मिली लेकिन टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा किया जिसने सबका दिल जीत लिया। उनको शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था लेकिन उन्होंने अपना यह अवार्ड सीरीज में डेब्यू करने वाले भारतीय गेंदबाज टी नटराजन को दे दिया।नटराजन आप इस सीरीज में बहुत ही शानदार रहे। मुश्किल स्थिति में भारत की तरफ से डेब्यू करते हुए इतना बेहतरीन प्रदर्शन करना बताता है कि आपके अंदर कितना टैलेंट है। जितनी कड़ी मेहनत आपने की है मेरी तरफ से तो इस मैन ऑफ द सीरीज के असली हकदार आप हैं भाई। आपको बहुत सारी शुभकामनाएं।इससे पहले दूसरे टी20 मैच में जब हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया था उस वक्त भी उन्होंने कहा था मेरी जगह तो नटराजन को यह अवार्ड मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा था, मैंने तो कहा था कि यह मैन ऑफ द मैच का अवार्ड नटराजन को मिलना चाहिए था लेकिन मुझे ऐसा बताया गया कि यह मैच बल्लेबाजों का मुकाबला बन गया था लेकिन जब स्ट्राइक रेट उपर जा रहा था तब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर उन्होंने ही लगाम लगाई थी।ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट गंवाकर निर्धारित 20 ओवर में 174 रन ही बना पाई। 12 रन से ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीतकर सीरीज में पहली जीत हासिल की। टी20 सीरीज 2-1 से भारत के नाम रही।