पंजाब

मुख्य चुनाव अधिकारी ने मोबाइल वैनों को झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़ – मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू ने वोटर सूचियों के संशोधन सम्बन्धी चल रही प्रक्रिया संबंधी जागरूक करने के मकसद से पाँच मोबाइल वैनों को झंडी दिखकर रवाना किया। ये वैनें राज्य के पाँच जिलों (एस.ए.एस. नगर, लुधियाना, होशियारपुर, रूपनगर और बरनाला) में लोगों को वोट बनाने और कटवाने संबंधी जागरूक करेंगी जिससे सही वोटर सूचियां बन सकें।ये मोबाइल वैनें पहले से ही चल रहे वोटर संशोधन प्रोग्राम में हिस्सा लेंगी और अलग-अलग शहरों व गाँवों के प्रसिद्ध स्थानों पर लोगों को वोट बनवाने/कटवाने और संशोधन सम्बन्धी सेवाएं मुहैया करेंगी और मौके पर ही आवेदन भी स्वीकार करेंगे।जि़ला एस.ए.एस. नगर का विधानसभा हलका मोहाली, जि़ला लुधियाना का विधानसभा हलका लुधियाना दक्षिणी, जि़ला होशियारपुर का विधानसभा हलका उड़मुड़, जि़ला रूपनगर का विधानसभा हलका चमकौर साहिब, और जि़ला बरनाला का विधानसभा हलका बरनाला में ये वैनें अपनी सेवाएं मुहैया करेंगी।विधानसभा हलका मोहाली, विधानसभा हलका चमकौर साहिब और जि़ला बरनाला का विधानसभा हलका बरनाला में मतदाता प्रतिशत को बढ़ाने के लिए और जि़ला लुधियाना का विधानसभा हलका लुधियाना दक्षिणी और होशियारपुर का विधानसभा हलका उड़मुड़ का चयन लिंग अनुपात के अनुसार मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए किया गया है।इस मौके पर बोलते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू ने कहा कि लोकतंत्र का आधार वोटर सूचियों में सभी वर्गों के पूरी शमूलियत पर ही टिका हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों की वोटर सूचियों में शमूलियत को यकीनी बनाने के लिए ही हमने यह प्रयास किया है जिससे सम्बन्धित विधानसभा हलकों के लोगों तक सीधी पहुँच बनाई जा सके।इस मुहिम सम्बन्धी जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती माधवी कटारिया, आई.ए.एस ने कहा कि लोगों के समूहों को प्रेरित करने के लिए विशेष संदेशों वाली ख़ास तौर पर तैयार की गई वैनें एक विलक्षण प्रयास है। अलग अलग निर्धारित स्थानों पर वैन रोककर वोटरों को वोटर सूची में अपना नाम दर्ज करवाने और वोट डालने के लिए प्रेरित और जागरूक करने सम्बन्धी सांस्कृतिक गतिविधियां की जाएंगी। स्टेट आइकन सोनू सूद का पोस्टर और ऑडियो/वीडियो अपील भी इस विशेष अभियान की एक और विशेषता होगी।ड्राफ्ट वोटर सूची 16.11.2020 को प्रकाशित की गई थी और भारतीय चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार 15.12.2020 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब के समूह पोलिंग बूथों पर 05.12.2020 (शनिवार) और 06.12.2020 (रविवार) को विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं और बूथ स्तर अधिकारी (बी.एल.ओज़) भी मौजूद रहेंगे।फॉर्म वैबसाईट www.voterportal.eci.gov.in के द्वारा या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के द्वारा ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। जो व्यक्ति 01.01.2021 को 18 साल के हो जाएंगे वह वोटर के तौर पर स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 − fourteen =

Most Popular

To Top