भारत

केंद्र सरकार किसानों से संबंधित हर मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार है: केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपना आंदोलन समाप्त करने की अपील की, कहा सरकार किसानों से हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों से संबंधित हर मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार हैं। आज नई दिल्‍ली में किसान संगठनों के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि सरकार ने किसानों से आंदोलन समाप्‍त करने और बातचीत के लिए आगे आने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि हालांकि यह निर्णय किसानों और उनके संगठनों पर निर्भर करता है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के साथ यह बैठक का तीसरा दौर था जो अच्‍छा रहा। उन्होने बताया कि बैठक का चौथा दौर बृहस्‍पतिवार को होगा। वाणिज्‍य मंत्री पीयुष गोयल और वाणिज्‍य राज्‍य मंत्री सोमप्रकाश भी बैठक उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

20 + thirteen =

Most Popular

To Top