भारत

गृह मंत्री चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण समेत करीब 67 हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु में चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण समेत करीब 67 हजार करोड़ रूपये की विभिन्न परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, साथ ही तिरुवल्लूर में 380 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए थेरवॉय कांडिगाइ जलाशय का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज को चेन्नई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान 67 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह पड़ोसी जिले तिरुवल्लूर में 380 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए थेरवॉय कांडिगाइ जलाशय का उद्घाटन करेंगे।इस संबंध में मंगलवार को जारी एक आधिकारीक विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। इसकी अनुमानित लागत 61,843 करोड़ रुपये है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी भी शामिल होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

17 − 13 =

Most Popular

To Top