चंडीगढ़ – पंजाब के जल संसाधन विभाग द्वारा रबी की फसलों के लिए 22 नवंबर से 29 नवंबर, 2020 तक नहरों में पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी किया गया है। सरहिन्द कैनाल सिस्टम जैसे कि पटियाला फीडर, अबोहर ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिस्त दोआब कैनाल और सिद्धवां ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी। घग्गर लिंक और इसमें फीड होती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। भाखड़ा मेन लाईन में से निकलने वाली नहरें जो ग्रुप ‘ए’ में हैं को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा। हरीके सिस्टम के रजबाहों जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा और ग्रुप ‘ए’ के रजबाहों को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।अप्पर बारी दोआब में से निकलने वाली मेन ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी दिया जाएगा, जबकि लाहौर ब्रांच, सभराओं ब्रांच और इनके रजबाहों और कसूर ब्रांच लोअर को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।