भारत

देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने यशवर्धन कुमार सिन्हा

यशवर्धन कुमार सिन्हा ने देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआइसी) बन गए हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में शनिवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा ने शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में शनिवार कोउन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी रहे हैं। इस साल 26 अगस्त को बिमल जुल्का का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो महीने से ज्यादा समय से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली पड़ा था। सिन्हा ने एक जनवरी 2019 को सूचना आयुक्त का पद संभाला था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। बतौर सीआईसी 62 वर्षीय सिन्हा का कार्यकाल करीब तीन वर्षों का होगा। सीआईसी या सूचना आयुक्त की नियुक्ति पांच वर्ष के लिए या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक के लिए की जाती है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति द्वारा सिन्हा का चयन किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seventeen − two =

Most Popular

To Top