सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हुए हमले की निन्दा की है।आज सुबह मुम्बई में रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने राज्य सरकार द्वारा प्रेस की साथ किए जा रहे व्यवहार पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह घटना आपातकाल की याद दिलाती है, जब पत्रकारों के साथ इसी तरह का व्यवहार हुआ था।