संसार

बांग्लादेश सरकार: नो मास्क, नो सर्विस

बांग्लादेश सरकार ने फैसला किया है कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सरकार की तरफ से कोई सेवा नही दी जाएगी।प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि किसी को भी बिना मास्क के कार्यालयों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, सभी कार्यालयों में COVID 19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए ‘नो मास्क, नो सर्विस’ का बोर्ड लगा होगा। मास्क पहनने के अभियान में सामुदायिक नेताओं को शामिल करते हुए, कैबिनेट सचिव ने कहा कि सरकार ने इस्लामिक विद्वानों और धार्मिक नेताओं से इमामों के जरिए सभी मस्जिदों में इस अभियान को सफल बनाने को कहा है।23 मौतों के साथ ही बांग्लादेश में COVID 19 से होने वाली मौतों की संख्या 5,803 हो गई है। साथ ही कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या भी 3 लाख 98 हजार 815 हो गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × two =

Most Popular

To Top