पंजाब

पंजाब के लोगों को जाति के आधार पर बांटने सम्बन्धी भाजपा के संकुचित एजंडे को सफल नहीं होने दिया जायेगा – कैप्टन अमरिन्दर सिंह

कहा, भाजपा किसानों और अनुसूचित जातियों के अधिकारों की रक्षा करने में अपनी नाकामी छिपाने में व्यस्त
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने राजनैतिक हितों की पूर्ति के लिए जाति के आधार पर समाज में भिन्नताएं पैदा करने की कोशिश करने का दोष लगाते हुए कहा कि वह भाजपा को यह संकुचित एजेंडा राज्य पर थोपने नहीं देंगे।भाजपा द्वारा कल बिना अनुमति लिए तथाकथित ‘दलित इन्साफ यात्रा’ निकालने की व्यर्थ कोशिश की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उनको किसी भी कीमत पर पंजाब के शांतमयी माहौल को बिगाडऩे नहीं दूँगा। उन्होने कहा कि यह फूट डालने वाली चालें पंजाब में कभी भी सफल नहीं होंगी, जहां के लोग अपने सामूहिक विकास के लिए ख़ुशी के साथ इकठ्ठा रह रहे हैं।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि भाजपा को दलित अधिकारों बारे बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, जिसको भाजपा अपनी सत्ता के दौरान बेरहमी से रौंद रही है। उन्होने हैरान करने वाले आंकड़ों की तरफ इशारा किया जो दिखाते हैं कि भाजपा की सत्ता के दौरान उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर हुए अत्याचार देश में हुए अत्याचारों का 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है और साल 2018 में ऐसी सबसे अधिक घटनाएँ दर्ज हुई हैं। उन्होने भाजपा को पूछा कि क्या यह आपकी दलितों के लिए न्याय की परिभाषा है? क्या यही आप पंजाब की अनुसूचित जातियों को देना चाहते हो?मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा क्रूर, किसानी विरोधी और असंवैधानिक खेती कानूनों के सम्बन्ध में पूरी तरह फंस गई है और लोगों का ध्यान भटकाने के एकमात्र उद्देश्य से नाटक और गलत प्रचार करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि पार्टी ने किसानों और अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों को पूरी तरह अनदेखा किया है जिनको भाजपा की केंद्र सरकार ने जानबूझकर केंद्रीय पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम से हाथ पीछे खींचकर उच्च शिक्षा तक पहुँच से वंचित कर दिया था।कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि भाजपा ने राज्य सरकार की तरफ से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राज्य की स्कॉलरशिप स्कीम की सफलतापूर्वक शुरुआत से घबरा कर यह रैली की। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ से दलित विरोधी फ़ैसले के कारण 800 करोड़ रुपए के घाटे के बावजूद, आर्थिक मंदी वाली पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए एक नयी स्कीम डॉ. बी.आर. अम्बेडकर एस सी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप शुरू की, जिसका उद्देश्य न सिफऱ् अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को लाभ देना है, बल्कि अन्य नौजवानों तक इसका लाभ पहुंचाना है, जो भाजपा सरकार हज़म न कर सकी।कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि लोक-विरोधी गतिविधियों जैसी घृणित हरकतों के लिए माफी मांगने की बजाय अब भाजपा ‘फूट डालो और राज करो’ जैसी घटिया चालों का सहारा ले रही है जो अंग्रेज़ों ने लगभग एक सदी तक भारत के लोगों को ग़ुलाम बनाने के लिए इस्तेमाल की थी। उन्होंने चेतावनी दी कि आज का भारत 19वीं सदी का भारत नहीं है और भाजपा कभी भी इस विभाजनकारी राजनीति में सफल नहीं होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पंजाबी अपना सब कुछ कुर्बान कर सकते हैं जैसे कि हम अपनी एकता और अखंडता की रक्षा के लिए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किया था जोकि भारतीय संविधान के सिद्धांतों की प्रमुख विशेषता है। मुख्यमंत्री ने भाजपा को इसके घातक और घटिया एजंडे को जारी रखने के विरुद्ध चेतावनी दी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाबी भाजपा की चालों में नहीं आएंगे। इस समय राज्य की विधानसभा में भाजपा के सिफऱ् 2 विधायक हैं परन्तु राज्य में अपनी स्थिति को मज़बूत करने के लिए भाजपा द्वारा घटिया हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 − 1 =

Most Popular

To Top