पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा भगवान वाल्मीक तीर्थ स्थल के लिए 55 करोड़ रुपए मंज़ूर

चंडीगढ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को अमृतसर के राम तीर्थ स्थित भगवान वाल्मीक तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 55 करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड की मंजूरी दे दी और सांस्कृतिक मामलों बारे विभाग को इस ऐतिहासिक स्थान को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिए।यह फंड पहले ही इस प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट पर ख़र्च किये जा चुके 195.76 करोड़ रुपए के अतिरिक्त है। इस पवित्र स्थान पर दुनिया भर के सभी धर्मों के श्रद्धालु आते हैं। आज मंजूर की गई 55 करोड़ रुपए की राशि में से 30 करोड़ रुपए इस स्थान के पैनोरामा पर ख़र्च किये जाएंगे जिसमें महाकाव्य रामायण की रचना करने वाले भगवान वाल्मीक जी के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाया जायेगा। बाकी राशि अलग-अलग विकास कार्यों पर ख़र्च की जायेगी जिनमें सरोवर की साफ़ सफ़ाई के लिए स्थापित किया जाने वाला प्लांट, परिक्रमा को मुकम्मल करना, इस स्थान के बाहरी क्षेत्र का रौशनी प्रबंध, श्रद्धालुओं के लिए सराएं तैयार करना और सौर ऊर्जा प्रणाली आदि शामिल हैं।भगवान वाल्मीक तीर्थ स्थल श्राईन बोर्ड की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को श्राईन बोर्ड का सी.ई.ओ. नियुक्त किया और इस स्थान की सही संभाल और रख रखाव करने के आदेश दिए। इस मंतव्य के लिए उन्होंने कर्मचारियों को तैनात करने की भी मंजूरी दी।सांस्कृतिक मामले और पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, वन, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, विधायक सुखविन्दर सिंह डैनी, डॉ. राज कुमार वेरका और पवन कुमार आदिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव सांस्कृतिक मामले और पर्यटन संजय कुमार, प्रमुख सचिव वित्त के.ए.पी. सिन्हा और प्रमुख सचिव योजना जसपाल सिंह ने भी वर्चुअल मीटिंग में शिरकत की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen + 1 =

Most Popular

To Top