भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम-आई.आर.सी.टी.सी. ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस रेलगाड़ियां फिर से शुरू कर दी हैं।लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुम्बई तेजस एक्सप्रेस रेलगाड़ियां कोरोना वायरस महामारी के कारण 19 मार्च से स्थगित कर दी गई थीं। आई.आर.सी.टी.सी. ने तेजस रेलगाड़ियों से संबंधित कर्मचारियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, ताकि वे कोविड-19 महामारी के बीच रेलगाड़ियों का प्रचालन प्रबंधन भली-भांति कर सकें।यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 नियमों के अनुपालन के बारे में मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है।