भारत

वित्त मंत्री भारत में वी-पैटर्न में दर्ज की जा रही है आर्थिक रिकवरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, कई सकारात्मक संकेतों वाले क्षेत्रों में भारत में दर्ज की जा रही है वी पैटर्न में आर्थिक रिकवरी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा और वित्‍तीय समिति की पूर्ण बैठक में हिस्सा लेते हुए वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत किए गए उपायों की दी जानकारी।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष की अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक और वित्तीय सीमिति की पूर्ण बैठक को वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये संबोधित किया। बैठक में विचार-विमर्श IMF के प्रबंध निदेशक की वैश्विक नीति एजेंडा पर आधारित था, जिसका शीर्षक था “CATALYSING THE RESELIENT RECOVERY”. बैठक में हस्तक्षेप करते हुए निर्मला सीतारमण ने भारत में तीव्र और मजबूत आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत किये गये उपायों की जानकारी दी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कम आय वाले और विकासशील देशों में वसूली और पुनर्वास के प्रयासों को किसी भी तरह से कम नहीं होने देना चाहिए। वित्त मंत्री ने विनिर्माण, PMI समेत कई उच्च आवृत्ति के आंकड़ों के आधार पर गिरावट के बाद तीव्र गति से पुनरूद्धार का जिक्र किया और कहा कि उपभोक्ता व्यय में तेजी लाने के लिये 10 अरब डॉलर के उपायों की हाल में घोषणा की गयी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × two =

Most Popular

To Top