भारत

बिहार के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन

बिहार सरकार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का गुरुग्राम के एक अस्पताल में देहांत हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. नीतीश सरकार में मंत्री विनोद सिंह जून में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.उससे ठीक हुए तो 16 अगस्त को विनोद सिंह को ब्रेन स्ट्रोक हुआ. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया. मंत्री विनोद सिंह की मौत की सूचना मिलते ही राजनैतिक नेताओं सहित अन्य लोगों ने शोक जताया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विनोद कुमार सिंह के निधन पर शोक जताया है पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि…. बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। वे गरीबों-वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे। उन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × five =

Most Popular

To Top