संसार

ताइवान की चीन से सैन्‍य तनाव कम करने और अपने वादे को निभाने की अपील

ताइवान की राष्‍ट्रपति ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से सैन्‍य तनाव कम करने और आधिपत्‍य छोड़कर अपने वादे को निभाने की अपील की है। ताइवान के राष्‍ट्रीय दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति वैन ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय चीन की विस्‍तारवादी नीति के प्रति चिंतित है।चीन की सेना ने बड़ी संख्‍या में ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में अपने लड़ाकू विमान भेजकर हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्‍यादा दबाव बनाने की कोशिश की है। इसके अलावा कई बार चीन ने ताइवान की सीमा का अतिक्रमण करने का भी प्रयास किया है। पिछले महीने एक वरिष्‍ठ अमरीकी राजदूत के दौरे के समय भी चीन ने ताइवान की सीमा के निकट ऐसी ही कोशिश की थी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि शनिवार को चीन के जैट विमानों ने ताइवान के रक्षा क्षेत्र में एक महीने में आठवीं बार अतिक्रमण किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 5 =

Most Popular

To Top