संसार

तेहरान में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया

ईरान की राजधानी तेहरान में सार्वजनिक रूप से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया है।ईरान इस समय कोरोनोवायरस संक्रमण की तीसरी लहर से जूझ रहा है। ईरान के राष्ट्रपति ने टेलीविज़न पर अपने संदेश में कहा है कि बिना मास्क के पकड़े गए लोगों पर 5 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा । इसके अलावा जो लोग कोरोनोवायरस से संक्रमित है और खुद को सेल्फ कोरेनटाइन नही किया है या फिर अपने दोस्तों और सहयोगियों को सूचित नही किया है उन पर 20 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा. जुलाई से अन्तर्वासी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया था। हालांकि कोई जुर्माना नहीं लगाया गया था। अब इसे सार्वजनिक रूप से राजधानी तेहरान में हर जगह अनिवार्य कर दिया गया हैं। इस बीच तेहरान में स्कूलों, मस्जिदों, दुकानों, रेस्तरां और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को एक और सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 5 =

Most Popular

To Top