भारत

देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 85.52 प्रतिशत हुई

देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 85 दशमलव पांच-दो प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 78 हजार रोगी इस संक्रमण से ठीक हो गए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब तक कुल 59 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर बढने से संक्रमित लोगों की दर 12 दशमलव नौ-चार प्रतिशत रह गई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या दस लाख से भी कम हैं। टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट नीति के प्रभावी रूप से लागू करने से स्वस्थ होने की दर में वृद्धि हुई है और मृत्यु दर कम हुई है। देश में मृत्यु दर एक दशमलव पांच-चार प्रतिशत है। कुल संक्रमित लोगों की संख्या 69 लाख 6 हजार 152 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान नौ सौ 64 मरीजों की इस वायरस से मौत होने से अब तक एक लाख छह हजार 490 रोगियों की इस संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen − nine =

Most Popular

To Top