खेल

महिला सिंगल्स के फाइनल में इगा स्वियातेक का मुकाबला सोफिया केनिन से

फ्रेंच ओपन टेनिस में महिला सिंगल्स के फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक का मुकाबला अमरीका की सोफिया केनिन से होगा। सेमीफाइनल में स्वियातेक ने अर्जेंटीना की नादिया पोडोरोस्का को 6-2, 6-1 से हराया।19 वर्षीय युवा खिलाड़ी स्वियातेक ने मात्र 70 मिनट में ही पोडोरोस्का को मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में सोफिना केनिन ने दो बार की ग्रेंड स्लैम चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को 6-4, 7-5 से पराजित किया। पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में आज राफेल नडाल का मुकाबला डी स्वार्त्जमैन से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच और स्टेफनोस सितसिपास आमने सामने होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine + eighteen =

Most Popular

To Top