क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, दिग्गज भारतीय स्पिनर IPL से बाहर

नई दिल्ली – इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सोमवार का दिन बेहद निराशाजनक रहा। पहले सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार और फिर दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा के टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर आई। अंगुली में फैक्चर होने की वजह से टीम के दिग्गज स्पिनर को सीजन के बाकी सभी मैचों से बाहर होना पड़ा है।पीटीआई की खबर के मुताबिक दिल्ली के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा की चोट काफी गंभीर थी। उनकी उंगली में फ्रैक्चर है जो टूर्नामेंट के दौरान ठीक नहीं हो सकती। इसी वजह से वह अब टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि अब तक टीम मैनेजटमेंट की तरफ से इस खबर की पुष्ठी नहीं की गई है।आइपीएल 2020 में सोमवार को ही दिल्ली की टीम को रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेलने उतरना है। मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनको शनिवार को शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान उंगली में चोट लगी थी। जिसे काफी गंभीर बताया जा रहा था लेकिन सोमवार को यह साफ हो गया कि अब वह आगे इस सीजन में गेंदबाजी करते नजर नहीं आएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen − seventeen =

Most Popular

To Top