राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में सीएनजी तथा पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में कटौती की गई है। प्राकृतिक गैस के दाम कम होने की वजह से सीएनजी और पीएनजी के दाम कम हुए हैं।दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में सीएनजी और पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों में कटौती की गई है। प्राकृतिक गैस के दाम नीचे आने के बाद सीएनजी और पीएनजी के दाम घटे हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम 1.53 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुए हैं। वही नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में सीएनजी 1.70 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। दिल्ली में सीएनजी का दाम अब घटकर 42.70 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी का दाम अब 48.38 रुपये प्रति किलोग्राम होगा। नई दरें आज सुबह छह बजे से लागू हो गयीं है। दिल्ली में पीएनजी का दाम 1.05 रुपये प्रति इकाई घटाकर 28.55 रुपये से 27.50 रुपये प्रति इकाई कर दिया गया है। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी का दाम एक रुपये घटकर 28.45 से 27.45 रुपये प्रति एससीएम पर आ गया है।