दिल्ली

कृषि सुधार क़ानूनों से बदलने वाला है खेती का भविष्य: प्रकाश जावडेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने गोवा में एक प्रेस वार्ता में कहा कि कृषि सुधार के तीन विधेयकों से खेती का भविष्य बदलने वाला है. उन्होंने कहा कि कृषि सुधार क़ानूनों के जरिए किसानों के लिए ‘एक देश, एक बाजार’ बनेगा. केंद्रीय मंत्री ने कृषि विधेयकों को लेकर कांग्रेस और अन्य दलों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया.केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कृषि सुधार के तीन विधेयकों से खेती का भविष्य बदलने वाला है. गोवा दौरे पर जावडेकर ने न्यू इंडिया समाचार पत्रिका को लॉन्च किया. लॉन्च के बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कृषि सुधारों के क़ानूनों के जरिए भारत एक देश, एक बाजार बनेगा.केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और अन्य दलों पर कृषि विधेयकों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एमएसपी पहले की तुलना में काफी बढ़ी है और सरकारी खरीद भी जारी है.इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इफ्फी के आयोजन की नई तारीखों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच इफ्फी कार्यक्रम का आयोजन होगा.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 4 =

Most Popular

To Top