संसार

न्यूजीलैंड ने अपने सकल घरेलू उत्पाद का 4% हिस्सा अर्थव्यवस्था में डालने का फैसला किया

कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए न्यूज़ीलैंड का बड़ा फैसला, 12.1 बिलियन न्यूज़ीलैंड डालर का विशेष पैकेज. कोरोना के कारण सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में डाली जाएगी राशि.न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान से निपटने के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद का 4% हिस्सा अर्थव्यवस्था में डालने का फैसला किया है। इस पहल के तहत तक़रीबन 12.1 बिलियन न्यूज़ीलैण्ड डॉलर अर्थव्यवस्था में मदद देने के लिए डाले जायेंगे। इस राजकोषीय पैकेज में प्रारंभिक रूप में स्वास्थ्य सेवाओंएं, वेतन सब्सिडी और आय समर्थन शामिल किया गया है। पैकेज में नकदी प्रवाह के लिए व्यापार कर में परिवर्तन भी शामिल है। न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का आर्थिक प्रभाव वैश्विक वित्तीय संकट से अधिक हो सकता है क्योंकि यहां सभी बड़े सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है साथ ही बाहर से देश में आने वालों को कुछ समय के लिए खुद को आवशयक रूप अलग रखना अनिवार्य बनाया गया है। न्यूजीलैंड में अब तक कोरोना वायरस के आठ पुष्ट मामले सामने आए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

11 − 4 =

Most Popular

To Top