पंजाब

सरकारिया ने 10 सहायक टाऊन प्लैनरों और 9 स्टैनोज़ को नियुक्ति पत्र दिए

चंडीगढ़ – आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने आज पुड्डा भवन, एस.ए.एस. नगर में 10 सहायक टाऊन प्लैनरों और 9 स्टैनोज़ को नियुक्ति पत्र दिए। इससे पहले पिछले साल जून महीने में भी 12 सहायक टाऊन प्लैनरों की नियुक्ति की गई थी।उन्होंने बताया कि विभाग के काम-काज में और तेज़ी लाने और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए समय-समय पर भर्ती की जा रही है क्योंकि पिछले कुछ सालों के दौरान अलग-अलग पदों पर काम कर रहे बहुत से अधिकारी सेवामुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों के विकास में योजनाबंदी की महत्ता को देखते हुए सहायक टाऊन प्लैनरों के पदों को भरना बेहद ज़रूरी था।उन्होंने कहा कि जब यह अधिकारी पद संभाल लेंगे तो विभाग के काम-काज में और तेज़ी आएगी और आम लोगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। श्री सरकारिया ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार नौजवानों को रोजग़ार देने की वचनबद्धता के प्रति तेज़ी से काम कर रही है।आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव सर्वजीत सिंह ने बताया कि विभाग के कार्यों को और सुचारू बनाने के लिए यह भर्ती लाभप्रद सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या बढऩे से आम लोगों को दी जा रही विभिन्न सेवाएं अब और बेहतर ढंग से प्रदान की जा सकेंगी। इस मौके पर सीनियर टाऊन प्लैनर संजीव बावा और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 + five =

Most Popular

To Top