पंजाब

एस.ए.एस. नगर में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रियायतें देंगे-सुंदर शाम अरोड़ा

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार जि़ला एस.ए.एस नगर (मोहाली) में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रियायतें देगी। यह प्रगटावा पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के सदस्यों, पंजाब इन्फोटैक और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद में किया।श्री अरोड़ा ने बताया कि जि़ला एस.ए.एस. नगर में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लीज़ होल्ड से फ्री होल्ड के कनवरजऩ चार्जिज़ 825 रुपए प्रतिवर्ग गज़ से घटाकर 20 रुपए प्रतिवर्ग गज़ करने, अतिरिक्त एफ.ए.आर. के लिए खर्चों में कमी, पी.एस.आई.ई.सी. और पंजाब इन्फोटैक द्वारा मुहैया करवाई जा रही अलग-अलग तरह की सेवाओं के लिए प्रोसेसिंग फीस और अन्य खर्चों से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योगों को प्रोत्साहित करने और उद्योगों के विकास के लिए रचनात्मक माहौल सृजन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास लगातार जारी हैं।मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, कूड़े-कर्कट के नियमित निपटारे, सडक़ें, स्ट्रीट लाईटों और ग्रीन एरिया आदि के रख-रखाव को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक परिवहन संबंधी की गई माँग संबंधी उद्योग मंत्री ने सम्बन्धित विभाग और नगर निगम मोहाली को ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।जि़ला एस.ए.एस. नगर के औद्योगिक क्षेत्र के साथ जुड़े मुद्दों संबंधी मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा उठाई गई माँग को स्वीकार करने के लिए सदस्यों ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का धन्यवाद किया।इस मौके पर पंजाब इन्फोटैक के चेयरमैन श्री एस.एम.एस. संधू, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव श्रीमती विनी महाजन, पंजाब इन्फोटैक के एम.डी. श्री रजत अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के डायरैक्टर श्री सी. सिबिन, पी.एस.आई.ई.सी. के एम.डी. श्री सुमित जारंगल, इन्फोटैक के सीनियर वाइस चेयरमैन स. यादविन्दर सिंह कंग, कमिश्नर एम.सी. डॉ. कमल कुमार गर्ग, श्री पंकज बावा, श्री परमिन्दर सिंह, श्री रतिन्दर सचदेवा, श्री यादविन्दर सिंह बैंस, श्री योगेश सागर, श्रीमती लवलीन कपूर, श्री सुनील चावला, श्री जी.पी. गुप्ता, श्री संजीव वशिष्ट और श्री रमेश चावला आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × 1 =

Most Popular

To Top