खेल

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 के निशानेबाज़ी और तीरअन्दाज़ी मुकाबले चंडीगढ़ में करवाए जाएंगे-राणा सोढी ने सदन को बताया

चंडीगढ़ – बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 के निशानेबाज़ी और तीरअन्दाज़ी के मुकाबले पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में करवाए जाएंगे। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज पंजाब विधानसभा के बजट सैशन के तीसरे दिन शून्य काल के दौरान यह सूचना दी।राणा सोढी ने बताया कि हमारे लिए गर्व वाली बात है कि 2022 की बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल के निशानेबाज़ी और तीरअन्दाज़ी के मुकाबले चंडीगढ़ में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले निशानेबाज़ी और तीरअन्दाज़ी खेल राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर रखे गए थे।खेल मंत्री ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और खासकर नेशनल राइफल ऐसोसीएशन ऑफ इंडिया के प्रधान स. रणइन्दर सिंह को मुबारकबाद देते हुए उनका धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि श्री रणइन्दर सिंह राष्ट्रमंडल खेल में इन दोनों खेलों को शामिल कराने के लिए लंदन में राष्ट्रमंडल खेल की फैडरेशन (सीजीएफ) के कार्यकारी बोर्ड की मीटिंगों में निरंतर शामिल होते रहे और बोर्ड पर दबाव डालते रहे, जिसके कारण यह फ़ैसला लेना पड़ा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × three =

Most Popular

To Top