पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पटियाला में जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख का प्रगटावा, पायलट की दुखद मृत्यु पर गहरा अफ़सोस ज़ाहिर

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज प्रात:काल पटियाला में छावनी क्षेत्र में माईक्रो लाईट जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायु सेना के पायलट की मौत हो जाने पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है।
इस दुखद हादसे में ग्रुप कैप्टन जी.एस. चीमा की मौत हो गई जबकि स्थानीय सरकारी महेन्द्रा कॉलेज का एन.सी.सी. कैडिट विपिन कुमार यादव ज़ख्मी हो गया।एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस हादसे में ग्रुप कैप्टन जी.एस. चीमा की मौत पर दुख का प्रगटावा करते हुए ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिवार को यह ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में उपचाराधीन श्री यादव के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।ग्रुप कमांडर चीमा एयर फोर्स स्टेशन में एन.सी.सी. थर्ड एयर स्क्वेडरन के कैडिटों को प्रशिक्षण देते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − eighteen =

Most Popular

To Top