भारत

राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन के समापन सत्र को किया संबोधित

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन के समापन सत्र को किया संबोधित. कहा- वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र लाने के हालिया कदमों से अदालतों का बोझ कम होने की उम्मीद.राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन 2020 के समापन सत्र को संबोधित किया. दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था.सम्मेलन में दुनिया भर के कानूनी दिग्गजों की भागीदारी देखी गई. इस अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन की थीम ‘न्यायपालिका और बदलती दुनिया’ थी. इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि मध्यस्थता और सुलह के माध्यम से विवादों का समाधान प्रभावी तरीके से किया जा सकता है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 − fifteen =

Most Popular

To Top