संसार

कोरोना वायरस: चीन में मरने वालों का आंकड़ा 2,400 के पार

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,400 के पार, नए मामलों में आई कमी, दक्षिण कोरिया में वायरस से प्रभावितों के मामले एक ही दिन में हुए दोगुने. ताजा ट्रेवेल एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को सिंगापुर यात्रा से बचने की सलाह.चीन ने शनिवार को कोरोनोवायरस के मामलों और इससे होने वाली मौत के आंकड़ों में तेजी से गिरावट दर्ज की, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कोरोनोवायरस प्रकोप के बारे में अभी कोई भी अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी क्योंकि अन्य देशों में संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं और गंभीर बात यह है कि इन देशों में अधिकांश मामले ऐसे हैं जिनका चीन से कोई संबंध नहीं है.आंकड़ों पर नज़र डालें तो चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,400 के पार हो गई है और संक्रमण के मामले बढ़कर 75 हजार 569 हो गए हैं. इनमें से अधिकतर मामले हुबेई प्रांत से हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 3 =

Most Popular

To Top