पंजाब

पंजाब सरकार वन मज़दूरों को पक्का करने के लिए हमदर्दी से विचार करूँगी-धर्मसोत

राज्य को हरा-भरा बनाने के लिए मेहनत के साथ ड्यूटी निभाने का न्योता
चंडीगढ़ – पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने कहा है कि पंजाब सरकार की नीति के अनुसार वन विभाग के देहाड़ीदार मज़दूरों को पक्का करने के लिए विचारा जायेगा।आज यहाँ वन विभाग से सम्बन्धित अलग-अलग मुलाजि़म जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग के दौरान स. धर्मसोत ने कहा कि पिछले कई सालों से वन विभाग में काम करने वाले देहाड़ीदार मज़दूरों की सीनियारता सूची तैयार की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन मज़दूरों को पक्का करने के लिए जल्द ही हमदर्दी से विचारा जायेगा।स. धर्मसोत ने वन मंत्री द्वारा कर्मचारियों /अधिकारियों को मेहनत से काम करने का न्योता देते हुए कहा कि राज्य को हरा-भरा बनाने के लिए और अधिक मेहनत करें और लोगों को भी प्रेरित करें। वन मंत्री ने जत्थेबंदियों की अन्य जायज़ माँगों को भी नियमों के अनुसार हल करने का भरोसा दिया।इस मौके पर श्री कुलदीप कुमार प्रमुख मुख्य वनपाल के अलावा वन विभाग के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × two =

Most Popular

To Top