भारत

EVM में गड़बड़ी से चुनाव आयोग का साफ इनकार, कहा- बैलेट पेपर पर वापस लौटने का सवाल नहीं

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद चुनाव आयोग ने ईवीएम में गड़बड़ी से साफ इनकार कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बुधवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों यानि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है और अब बैलेट पेपर पर वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि आयोग आने वाले दिनों में विभिन्न चुनावी सुधारों और मॉडल कोड पर राजनीतिक दलों के साथ काम करेगा।’टाइम्स नाउ समिट’ को संबोधित करते हुए सीईसी ने जोर देकर कहा कि दिन-प्रतिदिन का संवाद अधिक कठिन होता जा रहा है और इसे टालना चाहिए।उन्होंने कहा कि ईवीएम, कार या पेन की तरह खराब हो सकती हैं, लेकिन उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनें अभी 20 साल से उपयोग में हैं और बैलेट पेपर पर लौटने का कोई सवाल ही नहीं है।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न अदालतों ने वोट डालने के लिए मशीनों के इस्तेमाल को सही ठहराया है।मतदान के बाद EVM पर बोले थे मुख्य चुनाव आयुक्त:-इससे पहले दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट के निर्माण भवन में पोलिंग सेंटर पर जाकर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने दिल्ली वालों से अपील करते हुए कहा कि शाम तक जितना ज्यादा वोट कर सकते हैं करें। राजनीतिक पार्टियों द्वारा ईवीएम मशीन पर सवाल उठाए जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सवाल उठाना उनका काम है उत्तर देना हमारा दायित्व है।सुनील अरोड़ा के साथ दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह भी थे। मतदान के बाद अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि मतदाताओं में मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए उत्साह दिख रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार अधिक मतदान होने के बारे में भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, ‘उम्मीद पर जीवन कायम है।’

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × five =

Most Popular

To Top