खेल

जसप्रीत बुमराह को लगा जोरदार झटका, छिन गई नंबर 1 रैंकिंग

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब गेंदबाजी का नुकसान उठाना पड़ा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को वनडे गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। 45 अंकों के नुकसान के साथ बुमराह को अपनी टॉप रैंकिंग गंवानी पड़ी है। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेअसर साबित हुए। पूरी सीरीज के दौरान वो एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए और इसका खामियाजा उनको आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में उठाना पड़ा है। बुमराह की नंबर एक रैंकिंग छिन गई है। 45 अंकों के नुकसान के साथ वो दूसरे स्थान पर खिसक गए हैँ। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने बुमराह को पहले नंबर से हटाकर इस पायदान पर कब्जा कर लिया है।वनडे रैंकिंग में बुमराह को हुआ नुकसान:-बुधवार को आईसीसी ने वनडे गेंदबाजी रैंकिंग जारी की जिसमें बुमराह दूसरे स्थान पर खिसक गए। ताजा रैंकिंग में बुमराह 719 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि 727 अंक लेकर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बुमराह के 765 अंक थे और उन्होंने पहले स्थान पर कब्जा जमा रहा था।बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रहे फ्लॉप;-न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक भी विकेट हासिल नहीं किया। 30 ओवर की गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 167 रन खर्च किए लेकिन विकेट का खाता नहीं खुला। उनकी इकोनॉमी 5.56 की रही और एक मेडन ओवर भी डाला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen − 2 =

Most Popular

To Top