पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पूर्व विधायक राज कुमार गुप्ता के देहांत पर गहरे दुख का प्रगटावा

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को पूर्व विधायक राज कुमार गुप्ता (85) के देहांत पर गहरे दुख का प्रगटावा किया। श्री गुप्ता का मंगलवार की रात संक्षिप्त बीमारी के उपरांत देहांत हो गया था। अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने राज कुमार गुप्ता को सुलझे हुए राजनीतिज्ञ कहते हुए लोगों का नेता बताया जिन्होंने अपने जालंधर केंद्रीय हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए दिन-रात काम किया।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा कि वैटर्न कांग्रेसी नेता श्री गुप्ता को उनकी तरफ से निभाई गई नि:स्वार्थ सेवाओं और स्थानीय निवासियों के साथ ज़मीनी स्तर पर जुड़े होने के कारण हरेक व्यक्ति याद करेगा।दुखी परिवार, रिश्तेदारों और स्नेहियों के साथ अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति के लिए अरदास करते हुए पीछे रह गए परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने की प्रार्थना भी की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine − 2 =

Most Popular

To Top