भारत

बीजापुर मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुकमा जिले की सीमा पर स्थित इरापल्ली गांव में मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद.छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है. मारे गए नक्सली के पास से हथियार औऱ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित इरापल्ली गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान ये मुठभेड़ हुई. कोबरा 204 बटालियन के जवानों ने नक्सलियों की फायरिंग का जवाब दिया हालांकि इस दौरान 4 जवानों को गोली लग गई, जिनमें से विकास कुमार और पूर्णानंद साहू शहीद हो गए हैं. विकास कुमार यूपी के बांदा और पूर्णानंद साहू राजनांदगांव के निवासी थे. फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग अभी भी लगातार हो रही है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 + six =

Most Popular

To Top