खेल

टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

न्यूजीलैंड के साथ हेमिल्टन में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट्स से हार का सामना करना पड़ा था। अब ऑकलैंड में खेले जाने वाले दूसरे मैच में टीम इंडिया मजबूती से वापस करने के उद्देश्य के साथ मैदान पर उतरेगी. असल में 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में टीम पहला मैच गंवा चुकी है और अब दूसरे मैच में भारत के लिए करो या मरो की स्थिति है। इस मैच में कप्तान विराट कोहली गेंदबाजी में कुछ बदलाव कर इसे बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव काफी महंगे साबित हुए थे, इन दोनों के स्थान पर नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलैवन में शामिल करने का विकल्प कप्तान के पास मौजूद है।भारतीय प्रमुख गेंदबाज़ जस्प्रीत बुमरा और मोह्म्मद शमी पर भारत को शुरुआती सफलता दिलाने की ज़िमेदारी रहेगी। बल्लेबाज़ों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था लिहाज़ा उसमें शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले।शुरुआत में पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के पास खुद को साबित करने का एक और मौका होगा। दूसरी तरफ किवी टीम जीत दर्ज कर एकदिवसीय सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दर्ज कराने की कोशिश करेगी. इस मैच में भी किवी टीम को किवी कप्तान केन विलियमसन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होंगे और टॉम लाथम कप्तानी संभालेंगे। वहीं मिडल ऑर्डर में एक बार फिरसे रॉस टेलर पर दारोमदार रहेगा।इसी मैदान पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला और दूसरा T20 मुकाबला खेला गया था. जहां छोटी बाउंड्री का फायदा उठाकर बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. वहीं पिच की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. ऑकलैंड के मैदान पर शाम होने पर भी ड्यू इतना अधिक नहीं होता है. वहीं मौसम के पूर्वानुमान में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की उम्मीद कम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty − ten =

Most Popular

To Top